सावंगी मेघे में कुत्तों के हमले से घायल हुआ बंदर, युवकों की तत्परता से बची जान
नावेद पठाण मुख्य संपादक
सावंगी:सावंगी मेघे स्थित ड्रिम लैंड सिटी परिसर में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक बंदर अपने झुंड से बिछड़कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे दबोच लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले के युवक नावेद पठाण, दिनेश बनसोड, नासिर पठाण, सतीश वाघमारे, शेख वसीम और जावेद भाई ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और घायल बंदर को उनके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।
युवकों की तत्परता और साहस के कारण बंदर की जान बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र वन विभाग की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घायल बंदर को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार हेतु सुरक्षित स्थान पर रवाना किया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।
Related News
कंस्ट्रक्शन मज़दूरों और कॉन्ट्रैक्टरों से हीटस्ट्रोक से बचने के उपाय करने की अपील
5 days ago | Sajid Pathan
सुराज्यातून व्यसनमुक्त समाज निर्मितीकडे करा,नशामुक्त भारत अभियानाचे आवाहन
19-Feb-2026 | Sajid Pathan
ताडोबा बफरमध्ये अवयस्क वाघाच्या बछड्याचा मृत्यू,वाघांतील झुंजीत मृत्यू झाल्याचा प्राथमिक अंदाज
07-Feb-2026 | Sajid Pathan
स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखाते नारियल पानी विक्रेता, सड़कों पर पसरी गंदगी से हादसों का खतरा
27-Jan-2026 | Naved Pathan
सेवाग्राम रुग्णालयातील रात्रीच्या इमरजेंसी सेवांचा गोंधळ; रुग्ण रेफर करूनही डॉक्टर अनुपस्थित असल्याचा आरोप
24-Jan-2026 | Naved Pathan
सोशल मीडिया पर चला स्वच्छता अभियान, ज़मीनी हकीकत में वर्धा शहर के हालात जस के तस
24-Jan-2026 | Naved Pathan